लापता छात्र प्रतीक कुमार रेलवे स्टेशन पर मिला, सकुशल घर लौटा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी तीन नंबर स्थित बाल भारती इलाके से लापता हुआ छात्र प्रतीक कुमार गुरुवार सुबह सकुशल मिल गया। वह धनबाद रेलवे स्टेशन पर मिला, जहां मोहल्ले के एक युवक ने उसे पहचान कर सुरक्षित घर पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रतीक कुमार बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया था।गुरुवार सुबह मोहल्ले के युवक भीम कुमार ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर बच्चे को देखा और पहचान लिया। इसके बाद उन्होंने उसे अपने साथ लेकर उसके घर पहुंचाया।

बच्चे के सकुशल मिलने के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बच्चा किन परिस्थितियों में घर से निकला और स्टेशन तक कैसे पहुंचा, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

 

 

 

 

 

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।