Ranchi News; एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची और सीएमपीडीआई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह उत्पाद प्रदर्शनी-2026 का 10 सितंबर को समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बड़े उद्योगों और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को एक मंच पर लाकर उनके बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

कार्यक्रम में CMPDI, UCIL, SIDBI और MECON के अधिकारियों ने सार्वजनिक खरीद नीति के तहत खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं एमएसएमई उद्यमियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।
समापन समारोह में एमएसएमई-विकास कार्यालय के निदेशक इंद्रजीत यादव ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगी संस्थानों का आभार जताया। CMPDI के महाप्रबंधक मनोज उपाध्याय ने उद्यमियों से तकनीकी बदलाव के साथ खुद को अपडेट करने की अपील की।
प्रदर्शनी में 5 सार्वजनिक उपक्रमों और करीब 15 एमएसएमई इकाइयों ने स्टॉल लगाए। तकनीकी सत्र में 200 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में स्टॉल लगाने वाली इकाइयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


