JMM ने पूर्व जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर को किया निलंबन मुक्त

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो को पार्टी ने निलंबन मुक्त कर दिया है।

झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को पत्र जारी कर यह जानकारी दी।

जारी पत्र में कहा गया है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति को भंग कर संयोजक मंडली का गठन किया गया है।

महतो को पार्टी के कार्यक्रमों में सामान्य रूप से हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गयी है।

Share This Article