रांची में मतगणना केंद्र से 100 मीटर दूर बड़ा हादसा! इनोवा और ट्रक की जोरदार टक्कर से मची अफरा-तफरी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में मतगणना केंद्र से 100 मीटर दूर बड़ा हादसा हो गया। रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर को मतगणना केंद्र बनाया गया है, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर इनोवा और ट्र की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना को लेकर बताया जा रहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगं के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रही इनोवा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई। वहीं मतगणना स्थल के पास हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर जाम भी लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए यातायात को सामान्य कराने में जुट गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।