BREAKING: दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कोर्ट से बरी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : बड़ी खबर अरविंद केजरीवाल को लेकर सामने आ रही है. दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके साथी मनीष सिसोदिया को क्लीन चीट देते हुए बरी कर दिया है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि बिना ठोस सबूत के लगाए गए सिर्फ आरोपों पर यकीन नहीं किया जा सकता। अदालत ने कहा कि सीबीआई द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कई खामियां थीं । उसमें कई ऐसे सवाल थे जिनका संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया. जांच एजेंसी के सबूत कमजोर और अपर्याप्त पाए गए, इसलिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को  राहत दी गई।

वहीं कोर्ट से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल इमोशनल होते नजर आए। कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने कैमरे पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केस पूरी तरह से मनगढ़ंत था। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए झूठे केस में फंसाया गया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।