कॉजपा के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचीं अंजलि दमानिया को हिरासत में लिया गया

कॉजपा के समर्थन में प्रदर्शन करने शिवाजी पार्क पहुंचीं सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। दादर इलाके में कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया उन दर्जनों लोगों में शामिल हैं, जिन्हें कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य मुंबई के दादर इलाके स्थित शिवाजी पार्क पहुंचने पर रविवार को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दमानिया को शिवाजी पार्क के पास रोका गया और एक वाहन में ले जाया गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।