Latest NewsUncategorizedगीतकार जावेद अख्तर मानहानि मुकदमे में कोर्ट में पेश नहीं हुईं कंगना...

गीतकार जावेद अख्तर मानहानि मुकदमे में कोर्ट में पेश नहीं हुईं कंगना रनौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: गीतकार जावेद अख्तर मानहानि मुकदमे की सुनवाई के दौरान फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को अंधेरी स्थित मजिस्ट्रेट कोट में पेश नहीं हुई।

कोर्ट ने कंगना रनौत को अगली तारीख 20 सितम्बर को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने का आदेश जारी किया है।

कोर्ट ने कहा कि अगर अगली सुनवाई के दौरान भी कंगना रनौत कोर्ट में उपस्थित नहीं रहीं, तो उनके विरुद्ध वारंट जारी किया जाएगा।

अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में मंगलवार को गीतकार जावेद अख्तर मानहानि मुकदमे की सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के दौरान गीतकार जावेद अख्तर, उनकी पत्नी एवं मशहूर फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी भी उपस्थित थीं।

कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कोर्ट को बताया कि कंगना रनौत फिल्म शूटिंग में व्यस्त थीं।

इस वजह से उनकी तबीयत खराब है। इसकी जानकारी कंगना रनौत ने कोर्ट के समक्ष लिखित रूप से दिया था लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके आवेदन को उसी समय निरस्त कर दिया था। रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि कंगना रनौत एक सप्ताह बाद कोर्ट में उपस्थित रहेंगी।

इस पर जावेद अख्तर के वकील ने एतराज जताते हुए कहा कि कंगना रनौत को कोर्ट की प्रतिष्ठा की रंचमात्र फिक्र और इज्जत नहीं है।

मामले में जावेद अख्तर और शबाना आजमी खुद कोर्ट में उपस्थित हैं और कंगना रनौत उपस्थित नहीं हुई हैं।

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कंगना रनौत को अगली सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहने का आदेश जारी किया और मामले की सुनवाई 20 सितम्बर के लिए टाल दी गई।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...