Homeविदेशखास काम होगा तो महिलाओं को अनुमति दी जाएगी, तब तक वे...

खास काम होगा तो महिलाओं को अनुमति दी जाएगी, तब तक वे घर पर ही रहें : तालिबान

Published on

spot_img

काबुल: तालिबान के मेयर मौलवी हमदुल्लाह नोमानी ने कहा है कि महिलाओं को घर पर ही रहना चाहिए।

मेयर नोमानी ने कहा है कि जो काम पुरुष नहीं कर सकते हैं, महिलाओं को केवल उसी काम को करने के अनुमति दी जाएगी और तब तक महिलाओं को घर पर ही रहना होगा।

उनका कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते ऐसा ही चलेगा। इस दौरान महिलाओं को उनका वेतन भी दिया जाएगा।

दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार के गठन के बाद कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो महिलाओं के हक में नहीं हैं।

चाहे काम करने को लेकर हो या फिर उनकी पढ़ाई को लेकर लिया गया निर्णय हो।

कुछ दिन पहले ही तालिबान की ओर से फरमान जारी किया गया था कि स्कूलों में केवल लड़के ही जा सकते हैं।

शिक्षकों में भी केवल पुरुष शिक्षकों को क्लास लेने की अनुमति दी गई थी।

इतना ही नही तालिबान की ओर से घोषणा की गई थी कि अंतरिम सरकार में कुछ पदों पर महिलाओं को लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सभी पदों पर पुरुष मंत्री ही रहे।

यूनिसेफ ने भी अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति और उनके अधिकारों और भविष्य को लेकर चिंता जताई है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...