Latest Newsझारखंडझारखंड में जल्द लागू होगी पत्रकार स्वास्थ्य बीमा: शशि प्रकाश सिंह

झारखंड में जल्द लागू होगी पत्रकार स्वास्थ्य बीमा: शशि प्रकाश सिंह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना चाहते हैं। इसे लेकर सरकार कृत संकल्पित है।

वे बुधवार को सूचना भवन में स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रारूप के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मीडिया कर्मियों से उनका मंतव्य लेना चाहती है।

इसे लेकर दो बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है, जो निकटवर्ती राज्यों में मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने मीडिया कर्मियों को बीमा कंपनी अथवा बीमा की शर्तो से संबंधित सुझाव निदेशालय के साथ साझा करने को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य बीमा की नियमावली तैयार कर ली जाएगी।

उसके बाद एक बार फिर पत्रकारों से इसपर मंतव्य लिया जाएगा और उसके बाद इसे लागू कर दिया जायेगा।

पत्रकारों ने भी इस अवसर पर सुझाव दिये। सुझावों में बीमा प्रीमियम नहीं लेने या कुल प्रीमियम का दस प्रतिशत राशि तय करने को कहा गया।

दूसरी ओर बीमा योजना से शहर सहित आंचलिक क्षेत्रों के पत्रकारों को भी जोड़ने पर बल दिया गया।

साथ ही बीमा की राशि दस लाख रुपये तक करने का भी सुझाव दिया गया।

बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की उप निदेशक शालिनी वर्मा, सहायक निदेशक अविनाश कुमार, यूनाईटेड इंडिया बीमा कंपनी, नेशनल इंशोरेंस कंपनी के प्रतिनिधि एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...