कोडरमा समाहरणालय पर आंगनबाड़ी संघ ने किया प्रदर्शन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत स्कीम वर्कर के देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) के बैनर तले समाहरणालय पर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कोडरमा बाजार से एक जुलूस भी निकाला गया।

आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद की अध्यक्षता व जिला सचिव वर्षा रानी के संचालन में हुई सभा को प्रदेश अध्यक्ष व सीटू नेता मीरा देवी, मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के जिला सचिव दिनेश रविदास, निर्माण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, रसोईया संयोजिका यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र तुरी ने संबोधित किया।

प्रदर्शन उपरांत केंद्रीय मांगों तथा स्थानीय मांगों से संबंधित उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया।

प्रदर्शन में शकुंतला मेहता, चिंतामणि देवी, उर्मिला देवी, मंजू मेहता, दीपा, संध्या वर्णवाल, पूर्णिमा राय, सुनीता देवी, पिंकी कुमारी, रेखा कुमारी, ज्योत्सना देवी, सुनीता पाण्डेय, रीना देवी, रिंकी कुमारी, रीना देवी, आशा कुमारी, उषा देवी, रानी सिन्हा, शीला देवी, गीता देवी, रेखा देवी, रूकसार बेगम, रजनी, रसोईया यूनियन की उपाध्यक्ष बबीता देवी, शकुंतला देवी सहित दर्जनों सेविका सहायिका, पोषण सखी और विद्यालय रसोईया शामिल थी।

Share This Article