नवजोत सिद्धू का प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज लिखे पत्र में उन्होंने निराशा प्रकट की है।

सिद्धू ने सोनिया गांधी को पत्र में लिखा है, ”आदमी के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता।

इसलिए मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं। मैं कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा।”

माना जा रहा है कि पंजाब मंत्रिमंडल के गठन और अधिकारियों की नियुक्ति में उनकी सुनवाई नहीं हुई और कांग्रेस हाई कमान ने पंजाब के सभी मामले अपने ही हाथ में रखे।

Share This Article