जमशेदपुर में चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी कमल सिंह का एजेंट गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जादूगोड़ा में करोड़ों रुपये के हुए चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपित कमल सिंह का एजेंट यूसीआईएल कर्मी अभिमन्यु पात्रो को जादूगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उसे छापेमारी कर शनिवार को यूसीआईएल कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि चिटफंड घोटाले को लेकर जादूगोड़ा थाना में वर्ष 2013 में मामला दर्ज किया गया था।

वह पिछले सात वर्षों से फरार चल रहा था। अभिमन्यु पात्रो की गिरफ्तारी के बाद जादूगोड़ा थाना में चिटफंड किंग कमल सिंह के अन्य एजेंटों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तलाश जारी है।

Share This Article