रांची शहर के पांच तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की ओर से शहर के पांच तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए पांच करोड़ 22 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसके लिए नगर विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग से पांच करोड़ से अधिक राशि खर्च करने की स्वीकृति दे दी है।

जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से शहर के तिरिल बस्ती तालाब, सोलंकी कल्याणपुर बस्ती तालाब, एदलहातू बस्ती तालाब, मिसिर गोंदा तालाब और भीठा तालाब शामिल है।

उल्लेखनीय है कि शहर में पहले से ही तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। पहले चरण में 12 तालाबों के सौंदर्यीकरण पर 29 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।

Share This Article