Saturday, May 24, 2025
Homeझारखंडहेमंत सोरेन को छत्तीसगढ़ 'राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021' में का मिला...

हेमंत सोरेन को छत्तीसगढ़ ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021’ में का मिला न्योता

Published on

spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र के माध्यम से 28 अक्टूबर से 01 नवंबर तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021’ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है।

कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विनोद चंद्राकर ने मुलाकात की तथा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया।

विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में देश और विश्व की सबसे प्राचीन आदिम सभ्यताएं आज भी जीवित हैं।

इन सभ्यताओं के संरक्षण तथा उनके मूल स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं।

आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, और लोक संगीत तथा लोक कलाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 अक्टूबर से 01 नवंबर तक छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 2021’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस महोत्सव में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे आदिवासी लोक गीत-संगीत तथा नृत्य क्षेत्र के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

विधायक विनोद चंद्राकर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके गरिमामयी आगमन से छत्तीसगढ़ की धरा में आयोजित इस महोत्सव की शोभा बढ़ेगी।

इस अवसर पर विनोद चंद्राकर, संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध आदिवासी लोक शिल्प बस्तर आर्ट से बनी स्मृति चिन्ह भेंट की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विनोद चंद्राकर को धन्यवाद दी तथा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, राज्य प्रशासनिक सेवा छत्तीसगढ़ के अधिकारी राकेश कुमार गोलछा एवं अन्य मौजूद थे।

Latest articles

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

Ranchi Civil court: अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को 5 साल...

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय (RU) में सत्र 2026 से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd),...

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर, चित्रगुप्त नगर में शुक्रवार, को दिल दहलाने वाली...

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

Palamu News: पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में नवविवाहिता सिमरन सिंह (22) की...

खबरें और भी हैं...