भारत में 11 से 17 अक्टूबर के बीच 18 प्रतिशत घटे कोरोना के मामले: WHO

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में इस सप्ताह 11 से 17 अक्टूबर के बीच कोरोना के मामलों में 18 प्रतिशत की कमी हुई है। इसके साथ ही मौतों की संख्या में भी 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मंगलवार को कोविड-10 वीकली एपीडेमियोलॉजिकल अपडेट में कहा गया है कि चालू माह में 11 से 17 अक्टूबर के बीच पूरी दुनिया में 2.7 मिलियन से अधिक नए मामले आये और 46 हजार से अधिक मौतें हुईं।

यूरोपीय क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में साप्ताहिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट अफ्रीकी क्षेत्र में 18 प्रतिशत हुई। इसके बाद पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 16 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।

सबसे अधिक मामले अमेरिका में दर्ज हुए हैं। इसके बाद यूके, रूस, तुर्की और भारत में सबसे अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। थाईलैंड के अलावा इस क्षेत्र के सभी देशों में इस सप्ताह नए मामलों और मौतों में गिरावट दर्ज की है।

भारत में सबसे अधिक 1,14,244 नए मामले दर्ज किए गए लेकिन पिछले सप्ताह की तुलना में 18 प्रतिशत कमी दर्ज हुई है। इसी के साथ कोरोना से मौतों की संख्या में भी 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Share This Article