गोड्डा में मूक-बधिर महिला के साथ होमगार्ड के दो जवान ने किया दुराचार, एक गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: गोड्डा जिला के मेहरमा अंचल कार्यालय के मैदान में होमगार्ड के दो जवान बाबूलाल रजक एवं राम प्रवेश यादव ने मूक-बधिर महिला के साथ दुराचार किया। महिला अंचल कार्यालय के नजदीक के गांव की है।

वह अंचल कार्यालय परिसर के मैदान में रविवार की शाम बकरी चराने गई थी। सुनसान था। होमगार्ड के जवान जान गए थे कि महिला मूक-बधिर है। मौका पाकर होमगार्ड के जवान शैतान बन गए।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने होमगार्ड जवान राम प्रवेश यादव को हिरासत में ले लिया। एक और जवान बाबूलाल रजक फरार है।

पीड़िता ने अपनी मां को सारा वाकया बताया। सोमवार की सुबह पीड़िता की माता समेत आसपास के लोग बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह के पास न्याय के लिए गए। बीडीओ ने मेहरमा थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बीडीओ ने पीड़िता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। देर शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर, बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह और सीओ सुनील कुमार ने दोबारा घटनास्थल का मुआयना किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने इशारे में बताया कि आरोपित उसका हाथ पकड़ कर खींच रहे थे। विरोध करने पर उसे छोड़ कर भाग गए।

इस मामले के अनुसंधान के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। पीड़िता की माता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उनकी मूक-बधिर बेटी के पति का 15 साल पहले देहांत हो चुका है।

Share This Article