झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले 16 पॉजिटिव मरीज़

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 21 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला।

इस दौरान राज्य में कोरोना से किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। इस अवधि में कोरोना से 14 लोग स्वस्थ हुए, जबकि 16 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मरीजों में रांची से 13, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो और रामगढ़ से एक व्यक्ति शामिल है।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कोरोना के संक्रमित मामले अब तीन लाख, 48 हजार, 864 हो गये हैं।

इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 586 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 138 मरीजों की इस महामारी से मौत हो गई है।

इस बीच कोरोना मरीजों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल एक करोड़, 62 लाख, 13 हजार, 981 सैंपल की जांच की गयी है।

राज्य में कोरोना के 140 सक्रिय केस हैं। इनमें अकेले राजधानी रांची में 76 मरीज शामिल हैं। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

Share This Article