मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती अब पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनायी जाएगी।

झारखंड सरकार द्वारा भी 15 नवंबर को झारखंड अलग राज्य स्थापना दिवस व बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर धरती आबा की जन्मस्थली उलिहातू खूंटी से सम्पूर्ण झारखंड में अधिकार आपके, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर उलिहातू आनेवाले हैं।

मुख्य समारोह बिरसा मुंडा काॅम्पलेक्स में आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोेजन को भव्यता प्रदान करने को लेकर उपायुक्त शषि रंजन की अगुवाई में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने उलिहातू का दौरा किया।

इस दौरान आयोजन स्थल का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने बिरसा मुंडा काॅम्पलेक्स, बिरसा मुंडा के पैतृक आवास सहित अन्य जगहों का भ्रमण कर पदाधिकारियों से कार्यक्रम की योजना से संबंधित विचार-विमर्श किया।

साथ ही पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यस्थित सुनिश्चित करने का आदेश दिये गये।

बिरसा मुंडा काॅम्पलेक्स के खेल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाना है, प्रत्येक साल की तरह बिरसा जयंती के अवसर पर इस मैदान पर ग्रामीणों द्वारा तीन दिवसीय महिला, पुरुष हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

ग्रामीणों की मांग के आलोक में उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को तीन दिसीय महिला, पुरुष हाॅकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्रामीणों लिए बाड़ी निजकेल गांव में दूसरे खेल मैदान की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।

आयोजन स्थल पर जिले के मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राशन कार्ड/धोती-साड़ी, ऋण माफी योजना, पशुधन, मत्स्य पालन, तेजस्विनी योजना, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाॅल लगाये जाएंगे। मौके पर लाभुकों के बीच विविध परिसंपतियों का वितरण किया जाएगा।

Share This Article