रांची के मारवाड़ी कॉलेज में स्नातकोत्तर में शुरू होने जा रहा है एडमिशन, जानिये किस विषय में हैं कितनी सीटें

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मारवाड़ी कॉलेज में एकेडमिक ईयर 2021-23 के लिए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एडमिशन शुरू होने जा रहा है।

इसके तहत एमए, एमकॉम, एमएससी के विभिन्न विषयों में एडमिशन होगा। कॉलेज ने स्नातक फाइनल सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

मारवाड़ी कॉलेज में रेगुलर कोर्स के सभी विषयों को मिलाकर कुल 1595 सीटों पर एडमिशन लिया जायेगा। सभी रेगुलर पाठ्यक्रमों में एडमिशन के विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल- www.jharkhanduniversities.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मनोज कुमार ने रांची यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने चांसलर पोर्टल खोलने का आग्रह किया है, ताकि विद्यार्थी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकें।

जानिये किस विषय में कितनी हैं सीट्स
• एमकॉम (मॉर्निंग शिफ्ट)- 165 सीट्स
• एमकॉम (ईवनिंग शिफ्ट)- 165 सीट्स
• गणित- 55 सीट्स
• रसायशास्त्र- 55 सीट्स
• बॉटनी- 55 सीट्स
• जूलॉजी- 55 सीट्स
• भौतिकी- 55 सीट्स
• उर्दू- 66 सीट्स
• अंग्रेजी- 66 सीट्स
• राजनीति विज्ञान- 66 सीट्स
• अर्थशास्त्र- 66 सीट्स
• हिन्दी- 66 सीट्स
• भूगोल- 66 सीट्स
• मनोविज्ञान- 66 सीट्स
• इतिहास- 66 सीट्स
• बांग्ला- 66 सीट्स
• गृहविज्ञान- 88 सीट्स
• नागपुरी- 66 सीट्स
• कुरमाली- 66 सीट्स
• कुड़ूख- 66 सीट्स
• मुंडारी- 66 सीट्स
• खोरठा- 66 सीट्स

Share This Article