RANCHI : यौन शोषण के आरोप में आर्मी का जवान गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चान्हो थाना की पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में आर्मी के एक जवान को गिरफ्तार कर उस शनिवार को जेल भेज दिया।

आरोपी हुंटार का रहनेवाला है और उसका नाम अनिल उरांव है।

अनिल उरांव के खिलाफ चान्हो थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाये हुए एफआईआर दर्ज करायी थी।

उसने पुलिस को बताया कि अनिल उरांव आर्मी का जवान है और वह शादी का झांसा देकर पिछले छह महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था।

शादी करने को कहने पर वह बात को टाल देता था। इसलिए उसने अनिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी।

Share This Article