महंगाई का बड़ा झटका!, 100 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, इस तरह चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: साल 2021 के आखरी महीने और दिसंबर की पहली तारीख को आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 दिसंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Price) में आज से इजाफा किया है।

देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है। इससे पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत आज से 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है।

यहां अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2101 रुपये हो गई है। आइए चेक करें आपके शहर में कामर्शियल सिलेंडर का क्या रेट है।

महंगाई का बड़ा झटका!, 100 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, इस तरह चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम

दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये हैं। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का भाव 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये हैं। चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915।50 रुपये है।

19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें

दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 100 रुपये बढ़कर 2100.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 101 रुपये बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपये थी।

मुंबई में कमर्शियल गैस की 2,051 रुपये हो गई। पहले कीमत 1,950 रुपये थी। यहां 101 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 2,234.50 रुपये हो गया। पहले कीमत 2,133 रुपये थी।

ऐसे चेक करें LPG की कीमत

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

यहां जाने कम्पोजिट सिलेंडर के बारे में

इंडियन ऑयल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए तरह का एलपीजी सिलेंडर पेश किया है। इसका नाम कॉम्पजिट सिलेंडर (Composite cylinder) है। इस सिलेंडर का निर्माण तीन स्तर में किया गया है।

अंदर से पहला स्तर हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन का बना होगा। अंदर के इस स्तर को पॉलीमर से बने फाइबर ग्लास से कोट किया जाता है। सबसे बाहरी स्तर भी एचडीपीई का बना होता है।

कॉम्पोजिट सिलेंडर अभी देश के 28 शहरों में वितरित किया जा रहा है। इनमें अहमदाबाद, अजमेर, इलाहाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दार्जिलिंग, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हैदराबाद, जयपुर, जालंधर, जमशेदपुर, लुधियाना, मैसूर, पटना, रायपुर, रांची, संगरूर, सूरत, तिरुचिराप्पल्ली, तिरुवल्लूर, तुमकुर, वाराणसी और विशाखापट्टनम शामिल हैं। कॉम्पजिट सिलेंडर 5 और 10 किलो के वजन में आ रहा है। देश के अन्य शहरों में भी यह सिलेंडर जल्द ही सप्लाई होगा।

Share This Article