योग शिक्षिका राफिया नाज बनी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पार्टी में शामिल हुई योग शिक्षिका राफिया नाज को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात के निर्देशानुसार उनकी नियुक्ति की गई।

इस सम्बंध में हयात ने रविवार को बताया कि राफिया के मनोनयन से अल्पसंख्यक मोर्चा को अल्पसंख्यक समाज के बीच काम करने का ज्यादा लाभ मिलेगा।

मौके पर मोर्चा के उपाध्यक्ष इक़बाल इमाम, सोने तबस्सुम, प्रदेश महामंत्री सुल्तान अंसारी, रेहान रजा आदि ने प्रवक्ता बनने पर राफिया नाज को बधाई दी है।

Share This Article