झारखंड : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बने रांची जिला 20सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राज्य के विभिन्न जिलों के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्षों के नामों पर मुहर लग गयी है।

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों को राज्य के सभी जिलों के लिए जिलावार 20सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। इस संबंध में योजना एवं विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को रांची जिला 20सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं मंत्री आलमगीर आलम को साहेबगंज, गोड्डा और बोकारो के 20सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। अन्य मंत्रियों को अन्य जिलों की कमान दी गयी है।

सभी 24 जिलों के लिए मंत्रियों को नामित किया गया है। इनमें खूंटी, सिमडेगा, गुमला रामेश्वर उरांव, दुमका, देवघर, जामताड़ा चंपई सोरेन, पाकुड़, पलामू, लातेहार जोबा मांझी, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग सत्यानंद भोक्ता, धनबाद, सरायकेला-खरसावां बन्ना गुप्ता, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) बादल पत्रलेख, चतरा, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) मिथिलेश कुमार ठाकुर, कोडरमा, गिरिडीह हाफिजुल हसन शामिल हैं।

Share This Article