रांची में शुरू हुई वाहन चेकिंग अभियान, घर से बाहर निकलते वक़्त सभी कागजात रखें साथ, जानें आज कितना वसूला गया जुर्माना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रवीण कुमार प्रकाश और ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव की ओर से सोमवार को कचहरी चौक में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान अनाधिकृत रूप से नेम प्लेट का उपयोग करने पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि परिवहन विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

साथ ही वाहन संबंधी अन्य कागजातों जैसे बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना बीमा, बिना लाईंसेंस सहित लगभग 100 वाहनों की जांच की गई।

जांच अभियान में 12 वाहनों को अनाधिकृत रूप से सूचक बोर्ड (नेम प्लेट) का उपयोग कर रहे वाहनों को पकड़ा गया तथा जांच स्थल पर ही नेम प्लेट उतरवाया गया। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 179 के तहत जुर्माना भी वसूला गया।

जांच अभियान के दौरान 15 वाहनों से 35, 500 रुपये जुर्माना वसूला गया।

डीटीओ ने कहा कि विभिन्न प्रकार के निजी-व्यवसायिक वाहनों में आगे और पीछे नेम प्लेट लगाये जा रहे हैं। विभिन्न रंगों में लिखे रहने से लोग के बीच वाहनों के विशिष्ट होने का संदेह उत्पन्न होता है। इससे यातायात परिचालन प्रभावित होता है।

कई अवसरों पर एम्बुलेंस जैसे वरीयता प्राप्त वाहनों को भी आवागमन में बाधा का सामना करना पड़ता है।

परिवहन कर रहे रोगियों को परेशानियों होती है तथा कई मामलों में सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में वृद्धि होती है।

मौके पर डीटीओ ने बताया कि उक्त कार्रवाई समय-समय पर नियमित रूप से की जाएगी। साथ ही सभी से आग्रह किया कि सभी चालक सरकारी नियम का पालन करें और वाहनों पर नेम प्लेट ना लगाएं।

Share This Article