फ्रांस में COVID के 13,947 नए मामले दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पेरिस: फ्रांस में कोरोनावायरस महामारी के 13,947 नए मामलों की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 2,405,255 तक पहुंच गई है।

स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी सूचना दी है।

मंत्रालय के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार को देश में दर्ज हुए नए मामलों के अलावा 194 नई मौतें भी दर्ज हुई हैं।

यहां अब तक कुल 57,671 मरीजों ने कोरोना की चपेट में आकर अपनी जानें गंवा दी है।

अक्टूबर के महीने में जारी किए गए नाइट कर्फ्यू और देशभर में लगाए गए लॉकडाउन से दैनिक मामलों में 50,000 से 10,000 तक की गिरावट आई है, जिससे अस्पतालों पर भी दबाव काफी कम हुआ है।

Share This Article