
Cooks/Convenors Association Met MLA Vikas Kumar Munda: बुंडू स्थित JMM कार्यालय में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ के स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा (Vikas Kumar Munda) से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों में कार्यरत रसोईया एवं संयोजिका से जुड़ी समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष रखा।

विधायक विकास कुमार मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोईया एवं संयोजिका दीदियों (Cook and Coordinator Sisters) की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।
इनके सहयोग से ही ग्राम स्तर पर सरकारी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती है, जिसके लिए हम सभी उनके प्रति कृतज्ञ हैं।
इस मौके पर विधायक के सहयोगी अरविंद कुमार, हर्षवर्धन शर्मा सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के रसोईया, संयोजिका एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
