रांची विश्वविद्यालय ने जारी किया MBBS सेकेंड प्रोफेशनल परीक्षा का शेड्यूल, 14 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MBBS Second Professional Exam Schedule Released : रांची विश्वविद्यालय ने द्वितीय प्रोफेशनल MBBS वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह परीक्षाएं 14 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक ली जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्रों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का मौका मिल गया है।

किस दिन कौन-सा पेपर होगा आयोजित

जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 मार्च (शनिवार) को फार्माकोलॉजी पेपर-I के साथ परीक्षा की शुरुआत होगी। इसके बाद 16 मार्च (सोमवार) को Pharmacology Paper-II की परीक्षा होगी।

18 मार्च (बुधवार) को Pathology Paper-I तथा 23 मार्च (सोमवार) को Pathology Paper-II आयोजित किया जाएगा। वहीं 25 मार्च (बुधवार) को Microbiology Paper-I और 27 मार्च (शुक्रवार) को Microbiology Paper-II की परीक्षा ली जाएगी।

रिम्स छात्रों का परीक्षा केंद्र डोरंडा कॉलेज

इस परीक्षा में रिम्स (RIMS), रांची के छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र डोरंडा कॉलेज, रांची निर्धारित किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया है कि परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 और अदालत के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। परीक्षा को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण सलाह

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अपने-अपने विभाग से भी कर लें।

साथ ही समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी जरूरी निर्देशों का पालन करें। इससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सकेगी और छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।