एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की

एनटीए ने यूजीसी-नेट जून 2026 के 84 विषयों की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की, अभ्यर्थी 18 अगस्त तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी।

एनटीए ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इस संबंध में कोई शिकायत होने पर 16 अगस्त से 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है। इसने कहा कि अभ्यर्थियों को आपत्ति जताने के लिये प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा । शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त रात 11:59 बजे तक है।

एजेंसी ने बताया कि शेष तीन विषयों—अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र—के प्रश्नपत्रों में विभिन्न प्रकार की त्रुटियों को लेकर प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।

एनटीए ने कहा कि समिति की सिफारिशों के आधार पर इन तीन विषयों से संबंधित अलग सार्वजनिक सूचना रविवार को बाद में जारी की जाएगी।

एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट और उसके सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर प्रकाशित जानकारी पर ही भरोसा करें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।