झारखंड के OBC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! पुराने नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र से भी मिलेगा आरक्षण का लाभ

झारखंड में पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब फॉर्म संख्या-15 में स्वघोषणा पत्र जमा कर पुराने नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र से भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: झारखंड में पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) के अभ्यर्थियों को नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र की वैधता को लेकर राहत दी गयी है. अब पूर्व में जारी नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र के साथ क्रीमीलेयर में नहीं होने संबंधी अद्यतन स्वघोषणा पत्र यानी फॉर्म संख्या-15 जमा करने पर पुराने प्रमाण-पत्र को भी मान्य किया जा सकेगा.

इस व्यवस्था से अभ्यर्थियों को हर साल नया नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसका लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नियुक्तियों और तकनीकी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा.

विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र बार-बार जारी नहीं किये जायेंगे. सामान्य तौर पर प्रमाण-पत्र की वैधता जारी होने की तारीख से एक वर्ष होती है.

हालांकि, पूर्व में जारी प्रमाण-पत्र के साथ आवेदक या आवेदिका द्वारा फॉर्म संख्या-15 में क्रीमीलेयर में नहीं होने संबंधी अद्यतन स्वघोषणा पत्र जमा करने पर प्रमाण-पत्र को स्वघोषणा पत्र जमा करने वाले वित्तीय वर्ष के लिए भी मान्य किया जा सकेगा. इसका मतलब है कि पिछले वित्तीय वर्ष या उससे पहले जारी नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र को भी निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा.

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.