डोमचांच : ‘सब सत्’ का दिव्य मंत्र देने वाले श्री परमहंस बाबा के तीन दिवसीय समाधि पर्व के दूसरे दिन शनिवार को चादरपोशी के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूरा समाधि स्थल ‘परमहंस बाबा की जय’ और ‘बाबा की धूनी जगजाहिर’ के जयकारों से गूंजता रहा।


समाधि पर्व में शामिल होने के लिए कोडरमा, झुमरीतिलैया, बरही, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो और झरिया समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के मुंगेर, नवादा, जमुई, बिहारशरीफ तथा कोलकाता और मुंबई से भी श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर आयोजित लंगर में हजारों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।



