Latehar News: बरवाडीह के प्राचीन पहाड़ी मंदिर में चोरी, मां पार्वती का मुकुट लेकर फरार हुए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

लातेहार जिले के बरवाडीह स्थित प्राचीन पहाड़ी मंदिर में चोरों ने मां पार्वती का मुकुट और कीमती सामान चुराया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar news : झारखंड के लातेहार जिले के बरवाडीह में चोरों ने आस्था के एक बड़े केंद्र को निशाना बनाया है। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर के मां पार्वती मंदिर में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर से मां पार्वती का मुकुट समेत कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

घटना का खुलासा रविवार सुबह उस वक्त हुआ, जब मंदिर के पुजारी मृत्युंजय मिश्रा मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर में चोरी हुई है। इसके बाद स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी गई। चोरी की इस वारदात के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी है।

CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात

बताया जा रहा है कि मंदिर में हुई चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

चोरों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल को निशाना बनाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कब तक आरोपियों तक पहुंच पाती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।