जिला स्कूल मैदान से शुरू होगी पदयात्रा
भाजपा की यह विशाल पदयात्रा 4 नवंबर को पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान से शुरू होगी। इसके बाद यात्रा जेल चौक और आस्था मंदिर होते हुए आरएन साह चौक तक पहुंचेगी। पदयात्रा का नेतृत्व असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा करेंगे।
सीमांचल के चार जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी ने इस आयोजन को सीमांचल क्षेत्र में बड़े राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित करने की तैयारी की है।
भाजपा की ओर से पदयात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया जा रहा है। आयोजन के जरिए पार्टी सीमांचल में अपना जनसंपर्क अभियान मजबूत करने की तैयारी में है।
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ होगा मुख्य नारा
पदयात्रा का मुख्य नारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रखा गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी को इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है। अब सभी की नजरें 4 नवंबर को होने वाले इस आयोजन पर टिकी हैं।


