कलाकारों की एक झलक पाने के लिए मची होड़
जानकारी के अनुसार, भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रोशन रोही और डिंपल सिंह शामिल हुए थे। दोनों कलाकारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में पहुंच गए।
अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में होड़ मच गई। भीड़ लगातार बढ़ती गई और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू होने लगी। मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
भीड़ संभालने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां
हालात बिगड़ते देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रोशन रोही और डिंपल सिंह के कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के बाद आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


