रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) रविवार को राज्यभर के 986 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
परीक्षा में 5.65 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन (पेपर-3), द्वितीय पाली में क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा (पेपर-2) तथा तृतीय पाली में भाषा ज्ञान (पेपर-1) की परीक्षा होगी।
प्रथम पाली के लिए सुबह 7 बजे से प्रवेश शुरू हुआ और 8 बजे गेट बंद कर दिया गया। परीक्षा सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 11:30 बजे से 1:30 बजे तक तथा तीसरी पाली की परीक्षा 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।



