पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमले में दो नागरिकों की गोली मारकर हत्या

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को आतंकवादी हमले में सिंध के एक परिवार की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अलग-अलग कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने सात आतंकवादियों को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, प्रांत के खारान जिले में एक अभियान के दौरान ये आतंकवादी मारे गए, जबकि कई अन्य आतंकवादी घायल हुए।

आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शनिवार रात खारान के लाजे इलाके में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिबंधित संगठन ‘फितना अल-खवारिज’ से जुड़े सात आतंकवादी मारे गए। ‘खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तानी सरकार प्रतिबंधित संगठनों के लिए करती है। बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों का यह अभियान छह जुलाई को जियारत में मांगी बांध पंपिंग स्टेशन पर पुलिस चौकी पर हुए घातक हमले के बाद शुरू हुआ था। हथियारबंद हमलावरों ने 27 पुलिसकर्मियों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी थी।

आईएसपीआर ने 12 अगस्त को बताया था कि प्रांत में एक वाहन में लगाया गया विस्फोटक उपकरण तैयार किए जाने के दौरान समय से पहले फट गया था। इसके बाद चलाए गए सुरक्षा अभियान में 21 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 18 आतंकवादी शामिल थे। इससे पहले नौ और 10 अगस्त को दो दिनों के दौरान प्रांत में 20 आतंकवादी मारे गए थे।

शनिवार को हुए एक अन्य आतंकवादी घटना में शनिवार को बलूचिस्तान के दौरे पर गया कराची का एक परिवार प्रांत के किला अब्दुल्ला जिले के आदिवासी इलाके सेगी में हमले की चपेट में आ गया। यह परिवार कारोबारी सिलसिले में बलूचिस्तान गया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।