खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में JMM की विस्तारित बैठक, 20 अगस्त को रांची में जुटेंगे नेता

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में JMM की 20 अगस्त को रांची में विस्तारित बैठक होगी, जहां आंदोलन और राज्यव्यापी प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा होगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा से पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में पार्टी की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक 20 अगस्त को रांची के सोहराई भवन में आयोजित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता JMM के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इसमें पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ सभी जिलाध्यक्ष और जिला सचिव शामिल होंगे।

बैठक में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, JMM विधेयक के विरोध में राज्यभर में प्रदर्शन और चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर सकती है।

पार्टी की इस बैठक को केंद्र सरकार के प्रस्तावित कानून के खिलाफ झारखंड में राजनीतिक अभियान को धार देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में आंदोलन के स्वरूप, कार्यक्रम और संगठन की भूमिका को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।