विधायक सरयू राय की पहल पर रामदास भट्ट गुरुद्वारा और धोबी घाट परिसर में लगी सोलर लाइट

विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर बिष्टुपुर के रामदास भट्ट गुरुद्वारा और धोबी घाट परिसर में सोलर लाइट लगाई गई। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को रात में बेहतर रोशनी मिलेगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर जरेडा के माध्यम से बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्ट गुरुद्वारा के समीप तथा रामदास भट्टा धोबी घाट परिसर में सोलर लाइट लगाई गई है। सोलर लाइट लगने से दोनों स्थानों पर रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी। इससे स्थानीय निवासियों, श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री और बिष्टुपुर मंडल के जन सुविधा प्रतिनिधि सन्नी सिंह, सतनाम सिंह, बलविंदर सिंह, सत्य, मनमीत सिंह, बंटी पाजी, लड़ी पाजी, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, राहुल रजक, संजय रजक, राजू रजक, पप्पू रजक, छोटू रजक, दीपू रजक, सिकंदर एवं पप्पू सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए विधायक सरयू राय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।