रांची : यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड जारी करने की संभावित तिथि की जानकारी दे दी है। परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थी 7 दिसंबर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा, इसकी जानकारी 23 नवंबर को जारी की जाएगी।

9,75,505 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
NTA के मुताबिक, यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए कुल 9,75,505 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा किया है। एजेंसी जल्द ही विषयवार परीक्षा कार्यक्रम भी जारी करेगी। अभ्यर्थियों को 23 नवंबर को सिटी इंटिमेशन स्लिप के जरिए उनके परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी मिलेगी। इसके बाद 7 दिसंबर को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

NTA ने अभ्यर्थियों को दी जरूरी सलाह
परीक्षा एजेंसी ने सभी अभ्यर्थियों को आवेदन का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखने की सलाह दी है। साथ ही परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और यूजीसी-नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in नियमित रूप से चेक करने को कहा है। परीक्षा से संबंधित किसी तरह की जानकारी प्राप्त करने या समस्या होने पर अभ्यर्थी NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और टोल फ्री नंबर 1800-180-4747 पर संपर्क कर सकते हैं।


