Ranchi Power Cut Today: आज कई इलाकों में बिजली कटौती, घंटों गुल रहेगी बिजली

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi Power Cut Today: आज कई इलाकों में बिजली कटौती, घंटों गुल रहेगी बिजली
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Power Cut Today: राजधानी रांची के कई प्रमुख इलाकों में आज मरम्मत और रखरखाव कार्यों को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, शहर के चार मुख्य फीडरों के अंतर्गत आने वाले सभी इलाकों में सुबह 10:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली बाधित रहेगी। अगर आप भी इन इलाकों में रहतें है तो, अपना जरुरी काम सुबह 10:30 बजे से पहले निपटा लें।

Ranchi Power Cut Today: सबसे लंबा पावर कट यहां देखने को मिलेगा

वहीं, पारसटोली फीडर क्षेत्र में आज सबसे लंबा पावर कट देखने को मिल सकता है। यहां सुबह के 10:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक पावर कट रहेगा, जिससे नॉर्थ ऑफिस पाडा के उर्मिला इंक्लेव, दिव्या अपार्टमेंट, शंकर इंक्लेव व आसपास के इलाके में बिजली नहीं रहेगी। इसके साथ ही, उलातू (ओरमांझी) फीडर में पावर कट रहने का समय दिन के 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक, जिससे ओरमांझी कोइरीटोला व अन्य संबंधित इलाकों में बिजली समस्या होगी।

इन इलाकों में भी बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Ranchi Power Cut Today:  कुच्चू व मंडरों टांड़ फीडर में दिन के 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जिससे मंडरोडीह – मंडरो, महुआ टोली प्राइमरी स्कूल व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। इसके अलावा, बारीडीह फीडर क्षेत्र में दिन के 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक पावर कट देखने को मिल सकता, जिससे ग्राम आनंदी वीर टोली व आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी।

Share This Article