शक की आग में अंधा हुआ पति! ससुराल पहुंचकर पत्नी और सास को रॉड से पीट-पीट कर की हत्या

रांची के टाटीसिल्वे में शक की आग में अंधे पति सावन बिरहोर ने ससुराल पहुंचकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी और सास की हत्या कर दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Double Murder Ranchi: रांची के टाटीसिल्वे से एक ऐसी खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

शनिवार की देर रात… एक सनकी पति अपनी ससुराल पहुंचता है। शक की चिंगारी इतनी भड़क उठती है कि वह अपनी ही पत्नी और सास पर लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर देता है। दोनों को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, जहाँ जिंदगी और मौत के बीच लंबा संघर्ष लड़ने के बाद आखिरकार दोनों ने दम तोड़ दिया।

आरोपी पति सावन बिरहोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान पत्नी ममता देवी और सास सोनिया देवी के रूप में हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।