रांची: कांग्रेस नेता एवं झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल्ली में आयोजित राहुल गांधी की रैली को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि रैली में 10 लाख से अधिक लोग पहुंचे और जनता ने वोट चोरी के मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता के सामने ऐतिहासिक ऐलान किया है। उन्होंने ‘जनेश कुमार हटाओ, वोट चोरी बंद कराओ और भाजपा से मुक्ति दिलाओ’ का नारा दिया।

अंसारी के मुताबिक, रैली के दौरान पूरी दिल्ली में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और जनता की निगाहें मैदान पर टिकी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता रैली की खूबियां गिनाने के बजाय उसकी कमियां निकालने में व्यस्त थे, जबकि जनता का जनसैलाब उनके सामने था।
आज आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी @RahulGandhi ने इतिहास रच डाला!
10 लाख से अधिक लोगों ने मैदान में पहुँचकर ऐतिहासिक ऐलान किया— ज्ञानेश कुमार हटाओ, वोट चोरी बंद कराओ, भाजपा से मुक्ति दिलाओ!
पूरी दिल्ली अस्त-व्यस्त हो गई। हर तरफ जनता ही जनता नजर आ रही थी। भाजपा के लोग टीवी पर बैठकर रैली की खामियाँ निकालने में व्यस्त थे, लेकिन जनता का जनसैलाब उनकी आँखों के सामने था।
जब हमारा हिंदुस्तान अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने जा रहा था, उस समय आजादी के लिए उमड़ी भीड़ और आज रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ निश्चित तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।
आज भाजपा को डर सता रहा है। जनता की इस ताकत ने साफ संदेश दे दिया है कि अब वोट चोरी नहीं चलेगी और देश की जनता अपने अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।
इस ऐतिहासिक वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई में शामिल हुए तमाम लोगों को बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद। झारखंड से दिल्ली पहुँचे तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और साथियों को विशेष धन्यवाद।
जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में यह लड़ाई जारी रहेगी।
वोट चोर गद्दी छोड़!
ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो!
लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ!
@RahulGandhi @kharge @kcvenugopalmp @KRajuINC @INCIndia @INCJharkhand_ @ShayarImran @NasirHussainINC @GAMIR_INC @AlankarSawai @vidyarthee @ajaymaken @Jairam_Ramesh @sirivellaprasad @BJP4Jharkhand— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) November 1, 2026
उन्होंने इस जनसभा की तुलना आजादी की लड़ाई से करते हुए कहा कि जिस तरह अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के लिए भीड़ उमड़ी थी, उसी तरह आज रामलीला मैदान में जुटी भीड़ इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।
डॉ. इरफान अंसारी ने आगे कहा कि भाजपा को अब डर सताने लगा है। जनता की ताकत ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब वोट चोरी नहीं चलेगी और देश की जनता अपने अधिकारों के लिए लड़ेगी।
उन्होंने इस लड़ाई में शामिल सभी लोगों को बधाई और धन्यवाद दिया। साथ ही झारखंड से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का विशेष आभार जताया।
अंत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड़, जनेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र बचाओ और देश बचाओ’ का नारा भी दोहराया।


