देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर फंसे सात पर्वतारोहियों और एक गाइड के लापता हो जाने के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने उनकी तलाश के लिए रविवार को अभियान शुरू किया।
गत 27 अक्टूबर को 13 लोगों का एक समूह (जिसमें सात पर्वतारोही और छह सहायक शामिल थे) गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। समूह को 29 अक्टूबर को वापस आना था, लेकिन खराब मौसम और बर्फबारी के कारण उनका रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिससे वे समय पर नहीं लौट सके।



