उत्तराखंड : केदारताल में लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश जारी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में केदारताल ट्रेक पर खराब मौसम और बर्फबारी के कारण फंसे आठ पर्वतारोहियों और गाइड की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर फंसे सात पर्वतारोहियों और एक गाइड के लापता हो जाने के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने उनकी तलाश के लिए रविवार को अभियान शुरू किया।

गत 27 अक्टूबर को 13 लोगों का एक समूह (जिसमें सात पर्वतारोही और छह सहायक शामिल थे) गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था।

समूह को 29 अक्टूबर को वापस आना था, लेकिन खराब मौसम और बर्फबारी के कारण उनका रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिससे वे समय पर नहीं लौट सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।