Jharkhand Weather Update: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। जिससे राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, आज यानी सोमवार को राजधानी रांची में बादल छाये रहने और सुबह कुहासा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार,बीते रविवार की सुबह रांची में हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रहा। और दिन में आसमान में आंशिक बादल छाए रहें। वहीं, राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन भी हुई।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब तेजी से चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। जिसका नाम Cyclone Murasu है। यह तीन नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट पार कर सकता है। हालांकि, झारखंड में इसका सीधा प्रभाव पड़ने को लेकर फिलहाल कोई पुष्टी नहीं है।

Jharkhand Weather Update: दो से चार नवंबर तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आज दो नवंबर को भी रीजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह कुहासा देखने को मिल सकता है साथ ही आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 3 और 4 नवंबर को राज्य के दक्षिणी और आसपास के मध्यवर्ती इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
Jharkhand Weather Update: वहीं अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकती है।


