NHAI Internship 2026-27: युवाओं के लिए शानदार मौका, 20 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ इंटर्नशिप

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने Winter Internship Program 2026-27 और Term Internship Program 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, रोड सेफ्टी, फाइनेंस, लीगल, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के छात्र अनुभवी पेशेवरों के साथ काम कर व्यावहारिक अनुभव हासिल कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

20 हजार रुपये स्टाइपेंड

इंटर्नशिप के दौरान युवाओं को अनुभव के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को 20,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। NHAI की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, वर्तमान में 125 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिससे उम्मीदवारों को वास्तविक परियोजनाओं को समझने का अवसर मिल सकता है।

बिना परीक्षा-इंटरव्यू चयन

इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल नहीं होना होगा। आवेदन करने वालों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और पात्रता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित या शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ईमेल या SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार NHAI के इंटर्नशिप पोर्टल internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें, फिर अपनी प्रोफाइल तैयार करें और संबंधित इंटर्नशिप के लिए आवेदन जमा करें। आवेदन के बाद चयन से जुड़ी सूचना के लिए पोर्टल और अपने ईमेल/SMS को चेक करते रहें।

कौन कर सकता है आवेदन

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में Civil, Electrical, Computer Science, ECE, Mechanical और Environmental Engineering में BE/BTech कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ME/MTech, Finance, HR, Operations में AICTE मान्य MBA, Data Science/AI, Law (BA LLB), Mass Communication तथा HR/Organizational Behaviour से जुड़े UG/PG पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी भी पात्र हैं।

60 प्रतिशत अंक जरूरी

उम्मीदवार के डिग्री कोर्स में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। खास बात यह है कि जो विद्यार्थी अपनी डिग्री पूरी कर चुके हैं, वे इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते। यानी यह अवसर वर्तमान में पढ़ाई कर रहे पात्र विद्यार्थियों के लिए है।

 

Share This Article