सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत इंजीनियरिंग ऑफिसर, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन, टेक्निकल अटेंडेंट, असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 110 पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इंजीनियरिंग ऑफिसर के लिए जरूरी योग्यता
इंजीनियरिंग ऑफिसर पद के लिए संबंधित स्ट्रीम में प्रथम श्रेणी से BE/B.Tech डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ उम्मीदवार के पास वैध GATE स्कोर होना जरूरी है. अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें.
डिप्लोमा और BSc वालों के लिए भी अवसर
इंजीनियरिंग असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए संबंधित विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या पांच वर्ष के प्रासंगिक अनुभव के साथ B.Sc की योग्यता मांगी गई है. टेक्नीशियन, टेक्निकल अटेंडेंट, असिस्टेंट और MTS पदों की शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.
पद के अनुसार अलग-अलग आयु सीमा
CPRI भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा तय की गई है. इंजीनियरिंग ऑफिसर, टेक्निकल अटेंडेंट और असिस्टेंट के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है. इंजीनियरिंग असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए यह सीमा 35 वर्ष है. टेक्नीशियन के लिए 28 वर्ष और MTS के लिए 25 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिल सकती है.
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और पद से संबंधित शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए. आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है.
यहां देखें भर्ती की पूरी जानकारी
इच्छुक उम्मीदवार CPRI की ओर से जारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पदवार रिक्तियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देख सकते हैं. आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.


