नयी दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए साल 2026 में संपन्न संयुक्त प्रवेश परीक्षा-एडवांस्ड (जेईई-एडवांस्ड) में सफल छात्राओं की संख्या पिछले छह वर्षों में पहली बार 10,000 से अधिक दर्ज की गई। आधिकारिक आंकड़ों से यह बात सामने आई है।

इस साल जेईई-एडवांस्ड आयोजित कराने वाले आईआईटी रुड़की की साल 2026 की संयुक्त कार्यान्वयन समिति (जेआईसी) रिपोर्ट के मुताबिक, पंजीकृत महिला अभ्यर्थियों की सफलता दर पिछले वर्ष की 21.7 फीसदी से बढ़कर इस साल 23.4 प्रतिशत हो गई।


