गोरखपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और नागरिकों की जोरदार भागीदारी ने लोकतंत्र के प्रति हमारी अटूट निष्ठा और समर्पण को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे पार्ट-टाइम राजनेता और उनका विपक्षी गठबंधन न तो जनादेश का सम्मान करते हैं और न ही संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा समझते हैं।

उनका एकमात्र मकसद लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर बेबुनियाद सवाल उठाकर केवल भ्रम और अराजकता फैलाना है। लेकिन देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण के लिए पूरी ऊर्जा के साथ अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में भी अब ‘साइकिल’ के टायर पूरी तरह पंचर हो चुके हैं और प्रदेश तुष्टिकरण की राजनीति को पीछे छोड़कर एक्सप्रेसवे और विकास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है।



