दिल्ली हाई कोर्ट में 150 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका, 5 अक्टूबर तक करें आवेदन

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के तहत सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 117 और पर्सनल असिस्टेंट के 33 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किस पद पर कितनी वैकेंसी

भर्ती के तहत सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 117 पद और पर्सनल असिस्टेंट के 33 पद शामिल हैं. दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है. हालांकि, दोनों पदों के लिए शॉर्टहैंड स्पीड की योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है.

SPA के लिए योग्यता

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ इंग्लिश शॉर्टहैंड में कम से कम 110 शब्द प्रति मिनट की गति और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है.

PA के लिए जरूरी योग्यता

पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए भी उम्मीदवार का स्नातक होना जरूरी है. इसके अलावा इंग्लिश शॉर्टहैंड में कम से कम 100 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए. उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान भी होना चाहिए.

 

32 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है.

 

टाइपिंग से इंटरव्यू तक होगी परीक्षा

 

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. इसमें इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट, इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट, मेन (डिस्क्रिप्टिव) एग्जामिनेशन और इंटरव्यू शामिल हैं. सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

5 अक्टूबर तक करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पात्रता, परीक्षा और आवेदन से जुड़ी शर्तों को जरूर पढ़ें.

Share This Article