यूजीसी नेट 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की होगी दोबारा परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल

UGC-NET जून 2026 में अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा दोबारा होगी, जबकि 84 विषयों की उत्तर कुंजी जारी है और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख नजदीक है।

2 Min Read
UGC_NET_EXAM
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जून 2026 में आयोजित हुई UGC-NET परीक्षा के तीन प्रमुख विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स (वाणिज्य) और समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) की परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया है। परीक्षा के दौरान इन विषयों के प्रश्नपत्रों में छपाई, अनुवाद, व्याकरण, तथ्यात्मक त्रुटियों और पुराने प्रश्नों के दोहराव की गंभीर शिकायतें आई थीं, जिसके बाद एनटीए द्वारा गठित जांच समिति की सिफारिश पर यह कदम उठाया गया है। एनटीए द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार, अंग्रेजी विषय की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर को ही दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक और समाजशास्त्र की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस री-एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इसके साथ ही एनटीए ने शेष 84 विषयों के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जिस पर छात्र 18 अगस्त की रात 11:59 बजे तक प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क देकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परिणाम तय समय-सारणी के अनुसार ही घोषित किए जाएंगे और अभ्यर्थियों को केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट तथा प्रामाणिक सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई जानकारियों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।